


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। सिक्योरिटी गार्ड ने सिक्योरिटी ऑफिसर को ड्यूटी पर नहीं होने पर टोका तो गुस्साए गार्ड ने ऑफिसर को पीट दिया।
सेरूणा थाना क्षेत्र में सूडसर स्थित अवाड़ा प्लांट पर मारपीट हुई। बहादुरसिंह पुत्र खींवाराम जाट निवासी फतेहसरी, मुकुंदगढ़, झुझुनूं ने मूंडसर निवासी नंदराम पुत्र भोमाराम मूंड के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सूडसर में स्थित अवाड़ा सोलर प्लांट बादनूं में वह सिक्युरिटी अधिकारी है। शनिवार को वह दोपहर करीब 1 बजे स्टोर साईड से आ रहा था तभी मैन गेट पर स्थित सिक्यूरिटी गार्ड आरोपी मैन गेट पर मिला तो उसने पुछा कि वह 13 नबंर गेट छोड़कर क्यों आया और वापस अपनी ड्यूटी पर लौटने का कहा। तो आरोपी ने कहा कि उसके पास पानी नहीं था, तो परिवादी ने कहा कि शिफ्ट व्हीकर आ जाने पर वह पानी लेकर आ जाएगा। आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोकुलचंद को दी है।






