August 29, 2026
जाखासर में बायांजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन, एंट्री अभी जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। जाखासर में शुक्रवार सुबह बायांजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ताल मैदान में सरपंच प्रतिनिधि मलाराम सारण, सुरजाराम सिहाग व पूनम सुथार ने किया। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। आयोजक राजेश सिहाग व शिवलाल गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को नगद पुरस्कार सहित ट्राफी दी जाएगी। वहीं अभी टीमों की एंट्री ली जा रही है। जो टीम शामिल होगी उसमें एक टीम में एक ही गांव के खिलाड़ी होने आवश्यक है। इच्छुक टीम 9928637665 पर संपर्क कर सकता है।

मुख्य बाजार में टैक्सी स्टेंड पर गिरे हजारों रूपए, मदद की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड पर तहसील कार्यालय में डीड राइटर मोतीराम नायक के 40 हजार रूपए कहीं गिर गए। मोतीराम ने बताया कि वे तहसील कार्यालय से आए व टैक्सी स्टेंड पर एक टैक्सी से उतरने के बाद अपनी जेब संभाली तो उनके रूपए कहीं गिर चुके थे। मोतीराम ने मदद की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को रूपए मिले तो वे उन्हें 8890265463 पर कॉल कर लौटा कर उनकी सहायता करें।