August 25, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक किसान पुत्र खेत में लाईन फोरने के दौरान करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गया।
बिग्गाबास रामसरा की रोही में सोमवार सुबह करीब 11 बजे बीरबल पुत्र दिवंगत रामधन जाखड़ अपने खेत में लाईन फोरने का कार्य कर रहा था। यहां 11केवी की लाईन का तार नीचे झूल रहा था। बीरबल ने पाईप उठाया तो गिला पाईप तार से टकरा गया जिससे बीरबल के जोरदार करंट का झटका आया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसकी माता ढाणी से निकलकर मौके पर पहुंची व शोर मचाया तो आस पास के खेत वालों ने पहुंचकर तुरंत बीरबल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई परमेश्वर पुत्र लालूराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई।