Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग बालक को स्कूल के बाहर से अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने, जबरन शराब पिलाने व घरवालों से एक लाख रूपए मांगने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
ऊपनी निवासी परिवादी खिराजराम पुत्र रामूराम मेघवाल ने कल्याणसर पुराना निवासी वीरेंद्र जाट, रामचंद्र जाट, ऊपनी निवासी राजूराम जाट व राजूराम का मामा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को ग्यारहवीं का छात्र उसका नाबालिग बेटा स्कूल से दोपहर 1.30 बजे निकला। आरोपी वीरेंद्र व राजूराम का मामा बाइक पर उसे जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर ले गए। मौके पर खड़े दो जनों ने विरोध किया परंतु आरोपी ने मारपीट करते हुए नाबालिग को उठा ले गए। आरोपी ऊपनी स्थित एक धार्मिक स्थल पर उसे ले गए, जहां लाखनसर निवासी एक नाबालिग को अपहरण कर पहले से बिठा रखा था। आरोपियों ने परिवादी के बेटे को बेल्ट लात मुक्कों से मारपीट करते हुए घरवालों से एक लाख रूपए मंगवाने की बात कही। उसे जातिसूचक गालिया दी, नंगा गांव में घुमाने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बालक को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट का वीडियो बनाकर आरोपी राजूराम ने अपनी आईडी से अपलोड भी किया। तभी वहां पहले से अपह्रत किशोर ने शोर मचाया तो मौका पर ऊपनी निवासी भोमनाथ सिद्ध, कालूराम मेघवाल आ गए व परिवादी के पुत्र को छुड़वाया। परिवादी ने घटना की सूचना 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग छूटे। मारपीट में उसके बेटे के सिर, मगर, पांव पसलियां व आंख पर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी गई है।