August 24, 2026
30ee309b-0e4b-45be-adfa-d0321f4bf265

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। धोलिया जीएसएस से करीब 6 घंटे बिना बिजली के कालूबास व आड़सर बास के लोग आज बुरी तरह से परेशान हुए। शाम करीब 4 बजे युवा नेता हरिराम बाना मौके पर पहुंचे। बाना ने किसानों से बातचीत करते हुए शहर की बिजली शुरू करने की पेशकश की। यहां विभागीय एक्सईएन अब्दुल मजीद, एईएन व जेईएन मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष जमकर रोष जताया। किसानों से वार्ता में अब्दुल मजीद ने पूरी बात सुनी व समझाईश करते हुए हेमासर रोही के किसानों को नए फीडर से जोड़ने का कार्य मंगलवार से शुरू करने, धोलिया जीएसएस पर करीब 15 दिन में एक और नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने जीएसएस के चारों खुले पड़े परिसर को तारबंदी कर बंद करवाने का आश्वासन भी मोहल्लेवासियों को दिया। अधिकारी के आश्वासन व बाना की मध्यस्था से किसानों व विभाग के बीच सहमति बनी व जीएसएस से शहर की सप्लाई शुरू हो सकी। इस दौरान आधे शहर के लोगों ने खासी परेशानी झेली व बिजली बंद पर रोष भी जताया।
गांव सालासर में भी धरनार्थियों को आश्वासन देकर लौटाया। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर में किसानों व ग्रामीणों ने पूरी बिजली बिना ट्रिपिंग के देने की मांग को लेकर जीएसएस के बाहर धरना लगा दिया। दिन भर किसान धरनास्थल पर बैठे रहें व रोष जताया। किसानों ने बिना पानी के प्रभावित हो रही फसलों से हो रहें नुकसान के बारे में बताया। सोमवार शाम को मौके पर कांग्रेसी नेता हरिराम बाना पहुंचे। वहीं विभाग से जेईएन अमित ओझा भी मौके पर पहुंचे। ओझा ने किसानों से वार्ता करते हुए ट्रिपिंग की समस्या का आज से ही समाधान करने व 3 एमवीए की जगह 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, झूलते तारों को शीघ्र ही अंडरपास करवाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए बिना ट्रिपिंग पूरी बिजली नहीं देने पर विभाग के उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान किसान मालाराम पूनियां, मुखराम भामूं, पांचीलाल बाना, नरेंद्र बाना, राजू कुल्हड़िया, तोलाराम कुल्हड़िया, कन्हैयलाल घोटिया, मुन्नीराम बाना, शंकर सायच, विजयपाल कूकना, मांगीलाल कुल्हड़िया, बलूराम सायच सहित अनेक युवा मौजूद रहें। किसानों ने बाना सहित अधिकारी का आभार जताया।