Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-24 at 20.39.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 24 अगस्त 2026। रेगिस्तानी अंचल की जीवनरेखा माने जाने वाले खेजड़ी वृक्षों की लगातार कटाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कितासर बीदावतान की रोही में रविवार रात 103 हरे खेजड़ी के पेड़ तने सहित काटे जाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को ग्रामीणों में जबरदस्त रोष देखने को मिला। ग्रामीण करणी माता मंदिर में एकत्र हुए और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार शीतलनगर मार्ग पर एक सोलर प्लांट के पास स्थित खेत में बड़ी संख्या में हरे खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी सत्यपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका रिपोर्ट में खसरा नंबर 422/125 सहित 155 व 156 में कुल 103 खेजड़ी के पेड़ कटे हुए पाए गए। अधिकारियों के अनुसार कटे हुए पेड़ मौके पर पड़े मिले। वन विभाग की जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि इन्नर न्यू सोलर कंपनी को लीज पर दी गई है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि हरे पेड़ काटने के मामले में एसडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
लगातार कटाई से पर्यावरणप्रेमियों में भी रोष
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी कटाई की घटना को लेकर पर्यावरणप्रेमियों ने भी नाराजगी जताई। रामगोपाल बिश्नोई, हरिराम खिचड़, कैलाश धारणियां, मुखराम धायल, कैलाश कड़वासरा, बनवारी खीचड़ व जेठूसिंह सहित पर्यावरणप्रेमियों ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस पर तत्काल लगाम लगानी चाहिए। ग्रामीण जितेंद्र राणा, राजेंद्र, गोपालसिंह, रमेशकुमार, रामकिशन चौधरी, पप्पूसिंह, श्रीभगवान व्यास, गणेश नैण, रोहित सिंह, मोहित, धनराज, हेमराज नैण, भवानीशंकर, सुभाष व मुकनाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दिनभर सक्रिय रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि विकास के नाम पर रेगिस्तान की हरियाली की कीमत नहीं चुकाई जा सकती। उन्होंने काटे गए पेड़ों के मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर में लगातार हो रही है हरियाली की हत्या, रविवार रात 103 पेड़ काट डाले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी कटाई से ग्रामीणों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्यावरण प्रेमी भी पहुंचे मौके पर जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, तैयार की रिपोर्ट, 103 पेड़ टीम ने गिने।