Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
30ee309b-0e4b-45be-adfa-d0321f4bf265
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

तेज गति कार को रूकवाने पर मचाया हंगामा, पुलिस ने तीन सवारों को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। तेज गति एक कार को रूकवाने पर कार सवार तीन युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस ने तीनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल लेखराम ने हाइवे पर रविवार शाम गश्त के दौरान एक तेज गति कार को रूकवाया। कार सवार जयसिंहदेसर मगरा निवासी 25 वर्षीय दिनेश बिश्नोई, 18 वर्षीय कुलदीप बिश्नोई, 18 वर्षीय नवीन बिश्नोई ने जोर जोर से शोर करते हुए धमकियां देने लगे। पुलिस दल ने तीनों से समझाईश की परंतु आरोपी नहीं माने तो पुलिस ने तीनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद किया।
जमीन के नाम पर थाने में लड़े दो व्यक्ति, पुलिस ने पकड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को एएसआई भगवानाराम ने एक परिवाद की जांच के दौरान इंदपालसर सांखलान 41 वर्षीय कैलाश जाट व 36 वर्षीय प्रभुराम जाट से पूछताछ की तो दोनों युवक तैश में आ गए। कैलाश ने जमीन देने व प्रभुराम ने मुकदमा हटाने की बात कहने लगे और आपस में एक दूसरे को एलानियां धमकियां देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाईश की परंतु दोनों नहीं माने तो पुलिस ने दोनों को पकड़ कर शांति के लिए पाबंद किया।
खेत पड़ोसी से विवाद मे एक को पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत पड़ोसी से विवाद में पूछताछ के लिए थाने आए एक युवक ने परिवादी को देख लेने व सबक सिखाने की धमकियां देने पर एएसआई भंवरूखां ने तोलियासर निवासी 38 वर्षीय रेंवतराम राजपुरोहित को पकड़ा और बार बार समझाईश करने पर भी नहीं माना तो पकड़कर शांति के लिए पाबंद करवाया।
पुलिस के सामने ही मरने मारने पर उतारू युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में एक मामले में जांच के लिए आए एक युवक ने परिवादिया को धमकियां देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस के समझाईश करने पर भी वह नहीं माना तो एएसआई गजेंद्रसिंह ने 38 वर्षीय मोतीलाल बनजारा निवासी सागेद कोटा को शांतिभंग में पकड़ कर हवालात में बंद किया।
जांच के लिए थाने में तलब युवक ने मचाया हंगामा, पलिस ने शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने एक परिवाद की जांच में कालूबास निवासी किसन सोनी को थाने बुलाया। युवक आवेश में आ गया व परिवादी को धमकियां देने लगा। पुलिस ने युवक से समझाईश की परंतु वह नहीं माना और मरने मारने पर उतारू हो गया तो पुलिस ने उसे पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया।