


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। एक विवाहिता ने अपने गांव के ही एक युवक पर परेशान करने, गंदे इशारे करने, अकेला मिलने पर पीछा करने व लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
जालबसर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर रहता है। गांव का ही एक आरोपी युवक उसे वीडियो कॉल करता है और अश्लील मैसेज करता है। आरोपी उसे अकेले देख कर पीछा करता है और गंदे इशारे कर उसकी लज्जा भंग की है। परिवादिया ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





