Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
6270b0fb-974a-4d72-bc91-ed1d23464707
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। बीती रात बिजली विभाग के कार्मिक की लापरवाही से तीन गांव अंधेरे डूबे रहें और गर्मी से बेहाल परेशान हुए। अब तक तीनों गांवो में बिजली गुल है और कार्मिक जीएसएस से नदारद है। गांव गुसाईंसर बड़ा व कृषि फीडर, गांव डेलवा व कृषि फीडर व लोडेरा का एक कृषि फीडरों में रात भर से बिजली नहीं है। ग्रामीण जीएसएस पहुंचे तो देखा यहां से कार्मिक नदारद है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात को बिना किसी पूर्व सूचना के तीनों गांवो की बिजली बंद कर कार्मिक अपने गांव चला गया। जिससे तीनों गांवों के लोग बुरी तरह से परेशान हो गए है। नाराज कृषि कुंओं के किसान व ग्रामीण बड़ी संख्या में जीएसएस के बाहर एकत्र हो गए है और जमकर नाराजगी जता रहें है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहें है।