August 24, 2026
WhatsApp Image 2026-08-23 at 12.59.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। श्रावन महीने में शिवभक्ति, तीज उत्सव व ठाकुरजी के झूला उत्सव के अनेक आयोजन संपन्न हो रहे हैं। ऐसे में प्रवासी महिलाएं भी उत्साह व उमंग के साथ तीज के रंगारंग आयोजन कर अपनी संस्कृति व परंपराओं को नए अंदाज में निभा रही है। सूरत में श्रीडूंगरगढ़ बहू बेटी मंडल ने शनिवार को धूमधाम से तीज सिंजारा उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सूरत में रहने वाले प्रवासी परिवारों की बहूएं व बेटियां बड़ी संख्या में शामिल हुई। इस दौरान सोलह श्रृंगार में सजी महिला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गीत नृत्य के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। महिलाओं ने खूब आनंद के साथ भागीदारी निभाई व प्रतिवर्ष आयोजन किए जाने की चर्चा को बल दिया। वरिष्ठ महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी परिवारों को प्रेम व सौहार्द के धागे में बांधने वाला बताया। आप भी देखें शानदार आयोजन की कुछ खास फोटो:-