Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू के उदाणा जोहड़ से गंगापुर महाराज मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग सरपंच मोहनलाल स्वामी ने बीकानेर सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की थी। जिसकी मांग को पूरा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी है। अब उदाणा जोहड़ से गंगापुर महाराज मंदिर तक ढाई किलोमीटर की सड़क एक करोड़ की लागत से बनेगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागन में सुविधा मिलेगी। सरपंच मोहनलाल स्वामी, संतोष मेघवाल, ओमप्रकाश सहित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ की घोषणा करने करवाने पर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है।