Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-21 at 20.05.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में परिषदों की सार-संभाल यात्रा के तहत गुरुवार को तेरापंथ भवन मोमासर में स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद की सार-संभाल की गई। इस दौरान राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों से संवाद करते हुए परिषद की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं आगामी योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लुनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज जितेश पोखरना, शाखा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह प्रभारी सम्यक दर्शन कार्यशाला व भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला ललित राखेचा, राष्ट्रीय प्रभारी एटीडीसी पीयूष लुनिया तथा थली प्रभारी एमबीडीडी विजेंद्र छाजेड़ मौजूद रहें। राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लुनिया ने कहा कि युवाओं की सार्थक संभाल एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष एवं नेपाल की 372 शाखाओं में सार-संभाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना, युवाओं में संगठन के प्रति सक्रियता एवं जागरूकता बढ़ाना तथा पूर्व में लिए गए संकल्पों को पुनः जागृत कर उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए युवाशक्ति को जागृत करना समय की आवश्यकता है। आपसी मेल-मिलाप और संवाद के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सेवा, संस्कार एवं संगठन के त्रिआयामी उद्देश्यों के तहत विभिन्न आयामों में निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं से अधिवेशन में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों का तेरापंथ युवक परिषद मोमासर के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना, पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञेश बाफना, सहमंत्री अजीत संचेती, मंत्री पवन बोथरा, तेरापंथ सभा से प्रवीण बाफना तथा अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।