August 21, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव में आपका वार्ड कहां से कहां तक है.? वार्ड में कितने वोट है, कितने पुरूष व कितनी महिला मतदाता है.? आपके भी मन में ये सवाल है तो ये खबर उसका जवाब है। वार्डवासी अपने वार्ड को जाने पहचाने और नए परिसीमन के बाद होने वाले पहले चुनाव में बदले समीकरणों व वोट संख्या से सभी वार्डवासी परिचित हो सकें। आप पढें और 1 से 15 वार्ड तक की पूरी जानकारी सभी वार्डवासियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे पालिका चुनाव से प्रत्यक्ष जुड़े।

वार्ड 1 में पारासर जी मंदिर से उत्तर की ओर सत्यनारायण जोशी, श्याम पुरोहित व शंकर दास स्वामी के मकान से सीधे आगे बीड़ भूमि व नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ की सीमा तक तथा इससे पश्चिम की ओर बीड़ भूमि व सीमा के सहारे सहारे क्षेत्र को शामिल करते हुए कालू रोड को पार करके बस्ती ओडान व बालाजी नगर व आस पास की बस्ती को शामिल करते हुए पूर्व की ओर कालू रोड को पार करके किशनलाल महिया, मोहनलाल गोदारा सरकारी स्कूल व पन्नाराम महिया के मकान को शामिल करते हुए पारासर मंदिर तक है। इस वार्ड में 930 वोट है, जिनमें 493 पुरूष व 437 महिला वोट है।

वार्ड 2 में रामलाल गोदारा के मकान से पूर्व की ओर रामचंद्र गोदारा, शंकरलाल मेघवाल, सीताराम पांडिया व सोनी कुंवा की खुली जगह को शामिल करते हुए दक्षिण की ओर नोहरा खेतारामजी, छगनजी पांडिया, मालचंद जोशी का मकान, शिवबक्स जोशी, डूंगरमल मोहता के मकान से होते हुए टांसफार्मर तक तथा इससे पश्चिम की ओर संपत दुसाद तक तथा इससे उत्तर की ओर मकान प्रकाश दुसाद, शंकर जोशी से पश्चिम की ओर जैसाराम सारण, भीखे खां दमामी, मैना दमामी, मेघसिंह राजपूत, मोहनसिंह राजपूत होते हुए छगन जी सारस्वत के बाड़े तक व इससे उत्तर की ओर श्याम सुदंर पुरोहित की दुकान होते हुए रामलाल गोदारा के मकान तक। इस वार्ड में कुल मतदाता 1746 है। इसमें पुरूष मतदाता 903 व महिला मतदाता 843 है।

वार्ड 3 में कालू रोड के पश्चिम में गौमाता भंडारा गौशाला से उत्तर की ओर मुक्तिधाम श्मशान भूमि, रामलाल माली की दुकान से विमल प्रजापत होते हुए करणी कॉलोनी के गेट से आगे बालाजी नगर को छोड़ते हुए संपत्त दुसाद को शामिल करके दक्षिण की तरफ जय गुरूदेव कॉलोनी, रघुपति राघव नगर, गिंवारिया बस्ती व आस पास की समस्त बस्ती को शामिल करते हुए कालू रोड पर करंट बालाजी को छोड़ते हुए उत्तर की ओर गौमाता भंडारा गौशाला तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 460 है, जिनमें 240 पुरूष व 220 महिला मतदाता है।

वार्ड 4 गणेशसिंह बीका के नोहरे से दक्षिण बाबूलाल सुनार का मकान, गणेशमल सुनार, टीकू गोदारा, हड़मान दुसाद होते हुए जाट भवन तक तथा इससे पूर्व की ओर बाबूलाल झंवर, जीवराज कठोतिया के मकान से बंशीजी नाई के मकान तक व इससे उत्तर की ओर भंवर गोदारा, मालजी दुसाद, लालजी माली होते हुए गौरीशंकर स्वामी से पश्चिम की तरफ बढ़कर उत्तर की तरफ भंवरजी मोट के मकान को शामिल करते हुए पुन: पश्चिम की ओर मुश्ताक दमामी, गणेशसिंह बीका के मकान से गणेशसिह बीका के नोहरे तक है। इस वार्ड मे कुल मतदाता 1037 है, जिनमें 520 पुरूष व 517 महिला मतदाता है।

वार्ड 5 में राजमल डागा की दुकान से उत्तर धनजी दर्जी के मकान तक इससे पश्चिम धनराज भादानी, भिखजी सेठिया, सोहनलाल बोथरा कुवा, बोधराम, श्रीचंद कठोतिया होते हुए आगे कालू रोड को पार कर पंप हाऊस से आगे बावरिया बस्ती को छोड़कर पक्के जोहड़ को शामिल करके करंट बालाजी को शामिल करके पूर्व की कालू रोड को पार कर सरकारी हाई स्कूल, कन्हैयालाल बोथरा मकान व पीदे की गली व शिव स्कूल को शामिल करते हुए पूर्व में मांगीलाल पुगलिया, भंवरलाल उपाध्याय, पानमल पुगलिया, टीएसएस, जीवण सुनार, भादाणी कटला होते हुए राजमल डागा की दुकान तक। इस वार्ड की कुल मतदाता 826 है, जिनमें 443 पुरूष व 383 महिला मतदाता है।

वार्ड 6 में जगदीश कपड़े की दुकान से पश्चिम रामलाल नाई की दुकान, महिला मंडल, अजीत पीसीओ से महावीर मोदी तक तथा इससे दक्षिण अमृत भवन, राजकुमार स्वामी, इदरीश तेली, राजकुमार ब्राह्मण, किशोर तावणियां से पूर्व में आशीष जाड़ीवाल के मकान तक, तथा इससे उत्तर में तोलाराम संचेती के नोहरे से पूर्व की ओर असलम चोपदार, गजुसिंह की आटा चक्की से काशीराम सारस्वा से होते हुए लालमोहम्मद चांगल के मकान तक, स्टेशन रोड पर उत्तर की ओर दलपत टी कंपनी, गांधी पार्क को शामिल करते हुए जगदीश की कपड़े की दुाकन तक। इस वार्ड में कुल मतदाता 1135 है और इनमें पुरूष मतदाता 581 व महिला मतदाता 554 है।

वार्ड 7 में स्टेशन रोड पर लक्की मोबाईल हाउस से दक्षिण में जगदीश प्रसाद आचार्य के कटले से बाल भारती स्कूल, बिजली घर पुराना होते हुए शंकरदयाल मोची तक तथा इससे पश्चिम की ओर सुभान मिस्त्री, मांगीलाल प्रजापत से यासीन कुंजड़ा तक व इससे उत्तर में प्रेम का बाड़ा, बुलाराम प्रजापत से रास्ते के अनुसार पश्चिम की तरफ थानाराम सुथार, पूर्णमल स्वामी, हारून तेली से होते हुए तोलाराम सुनार तक तथा इससे उत्तर की ओर उस्मान तगाला, गसरफ की दुकान को शामिल करते हुए पुन पश्चिम की ओर बजरंगलाल गुलगुलिया से उत्तर शूरवीर मोदी, तोलाराम संचेती के मकान तक व इससे पूर्व की ओर महबूब हुसेन भट्टे वाला, भाटी कबाड़ी से होते हुए स्टेशन रोड पर लक्की मोबाईल हाऊस तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 2232 है, जिसमें पुरूष मतदाता 1168 व महिला मतदाता 1064 है।

वार्ड 8 में कुंदनमल नाई से उत्तर की ओर साबिर तगाला तक व इससे पश्चिम की ओर मदन नाई, भंसाली कुंवा होते हुए बाबूलाल तावणियां से उत्तर रामलाल वाल्मिकी व स्टेडियम को शामिल करते हुए स्वर्णकार भवन तक तथा इससे पूर्व की ओर भूतेश्वर मंदिर भैरूंनाथ बगीची, ओसवाल श्मशान होते हुए नगरपालिका सीमा से टकराते हुए दक्षिण की ओर बावरिया बस्ती, वसुंधरा नगर से आगे नेशनल हाइवे पार करते हुए बुडानिया पंप, जीएसएस, सेसोमूं स्कूल को शामिल करते हुए पूर्वी तरफ राजपूत छात्रावास, लालचंद मदनलाल कायल का कब्जा, मालजी ओझा की बाड़ी, किशनाराम नाई की बाड़ी से उत्तर की ओर नेशनल हाइवे पार करके बाड़ा शिव मोदी, मालजी ओझा का नोहरा, मघाराम सिहाग को शामिल कर पूर्व की ओर भोमाराम से नारायण सिहाग तक तथा इससे उत्तर की ओर अर्जनराम, रामकिशन सिहाग, अमित राव को शामिल कर पूर्व की ओर जय सियाराम मोदी तक व इससे उत्तर मदन जंवरिया के बाड़े से रास्ता अनुसार पूर्व की ओर मदन तावणियां, बजरंग जंवरिया, डागा स्कूल, रेवंतराम प्रजापत, बजरंग प्रजापत होते हुए कुंदनमल नाई तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 2012 है, इसमें पुरूष मतदाता 1028 व महिला मतदाता 984 है।

वार्ड 9 इशाक छींपा के मकान से दक्षिण सदीक छींपा, गफुर कुंजड़ा, सुगनाराम नायक होते हुए कंदनमल सोनी के मकान तक तथा इससे पश्चिम की ओर मदनसिंह बीका, मेघसिंह राजपूत को शामिल करते हुए दक्षिण की ओर नारायण प्रसाद होते हुए बद्रीप्रसाद सोनी के मकान तक व इससे पश्चिम की ओर ज्ञान भारती स्कूल, प्रजापति भवन, मदर इंडिया स्कूल होते हुए मुस्से खां, पंजाब गीर के मकान तक, इससे उत्तर में मणिशंकर औझा, शंकर औझा, रास्ते के अनुसार थोड़ा थोड़ा पूर्व की ओर रामचंद्र जंवरिया, निहालचंद जंवरिया, कन्हैयालाल औझा होते हुए कमल नाई के मकान को शामिल करते हुए बबलू की दुकान व घींदड़ मैदान को शामिल करके तोलाराम स्वामी, लिच्छु पुजारी होते हुए सीधे पूर्व की ओर अनवार छींपा होते हुए इशाक छींपा के मकान तक है। इस वार्ड की कुल मतदाता संख्या 601 है जिसमें पुरूष मतदाता 304 व महिला मतदाता 297 है।

वार्ड 10 नेशनल हाइवे पर मंगलाराम गोदारा के मकान से उत्तर मूलाराम प्रजापत से जगदीश गोयतान होते हुए पूर्व की ओर पूर्णनाथ सिद्ध तक व इससे उततर भंवरलाल प्रजापत तक तथा इससे पश्चिम संचियालाल माली, रामदयाल पूर्व पार्षद, हीरालाल मिस्त्री राधेश्याम से लूणाराम जाट तक तथा इससे दक्षिण की ओर भगवानाराम जाट से मूलाराम गेधर होते हुए रामूनाथ सिद्ध व इससे दक्षिण मामराज भाट से नेशनल हाइवे पर जीवराज नाई के बाडे तक, तथा इससे पूर्व की ओर रामेश्वरलाल बिश्नोई, पूर्णाराम पारीक का नोहरा होते हुए मंगलाराम गोदारा के मकान तक है। इस वार्ड की कुल मतदाता संख्या 1320 है, जिसमें पुरूष मतदाता 698 और महिला मतदाता 622 है।

वार्ड 11 में स्टेशन रोड पर भैरू सिन्धी के मकान से दक्षिण में सुभाष बाल मन्दिर स्कूल तक तथा इससे पश्चिम गौरीशंकर सिद्ध से उत्तर की ओर किशनलाल व्यास को लेते हुए पश्चिम की और मालजी व्यास का बाडा, ठाकुर मन्दिर होते हुए रामुनाथ की दुकान तक तथा इससे उत्तर की और सोहनसिंह चौहान के मकान तक, इससे पूर्व की ओर इकबाल राइन, सांवरमल सुनार, केशरदेव राव होते हुए भैरू सिन्धी के मकान तक। इस वार्ड में कुल मतदाता संख्या 606 है, जिसमें पुरूष मतदाता 316 व महिला मतदाता 290 है।

वार्ड 12 स्टेशन रोड पर जलदाय विभाग की पानी की टंकी से दक्षिण नेशनल हाइवे पर आशीष होटल को लेते हुए हाइवे को पार करके जोधपुर मिष्ठान भण्डार, दुरसंचार विभाग टावर कार्यालय, वृताधिकारी पुलिस कार्यालय, अधिशाषी अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण नि. लि. कार्यालय से आगे बीदासर सड़क मार्ग से रेलवे फाटक को शामिल करते हुए पश्चिम की तरफ की बस्ती को शामिल करके न.पा. सीमा तक व इससे पश्चिम कि तरफ रेलवे स्टेशन को शामिल करते हुए न.पा. सीमा के सहारे सहारे पुन्दलसर गांव के कच्चे मार्ग तक तथा इससे उत्तर की ओर एनएच 11 पर गणपति धर्मकांटा, केशराराम मदनलाल कायल का कब्जा व जीवणजी सुनार की दुकान को शामिल करते हुए एनएच 11 पर पश्चिम की ओर खातून के घर तक तथा इससे उत्तर कालू खां कुंजडा व इससे पूर्व मोहमद सफी छींपा को लेते हुए उत्तर की ओर नेक मोहम्मद मदान, नारायण प्रजापत होते हुए करणी पार्क तक तथा इससे पूर्व करणी माता मन्दिर से लाल खां से कायम खानी तक व इससे दक्षिण सुभान छींपा होते हुए पूर्व की ओर रेवन्तराम प्रजापत होते हुए जलदाय विभाग की पानी की टंकी तक। इस वार्ड में कुल मतदाता 1188 है जिनमें पुरूष मतदाता 607 है और महिला मतदाता 581 है।

वार्ड 13 स्टेशन रोड पर मालजी नाई के होटल से दक्षिण पी.डब्ल्यू. डी. ऑफिस, विद्युत विभाग, धान मण्डी तथा इनके पीछे की समस्त बस्ती को शामिल करते हुए रेलवे फाटक व न.पा. सीमा के अन्दर पांगलिया धोरा, प्रताप बस्ती, शिव नगर व आस-पास की बस्ती को शामिल करते हुए व शिशु श्मशान को शामिल करते हुए नेशनल हाइवे पर जांगिड़ मोटर एजेंसी तक तथा इससे पश्चिम न.पा. कार्यालय, पुलिस थाना, पंचायत समिति व उपखण्ड व तहसील कार्यालय होते हुए स्टेशन रोड़ पर मालजी नाई के होटल तक है। इस वार्ड की कुल मतदाता संख्या 1426 है जिनमें पुरूष मतदाता 762 व महिला मतदाता 663 है।

वार्ड 14  में स्टेशन रोड पर मस्जिद से दक्षिण की ओर विश्वकर्मा मन्दिर, इमरान राईन होते हुए जीवणराम सोनी धर्मकांटा मकान तक तथा इससे पूर्व गोपाल होटल, अंजनी कॉम्प्लेक्स होते हुए हरीश सिन्धी की दुकान तक व इससे उत्तर की और एस कुमार होते हुए फुसाराम सुथार तथा इससे पश्चिम रामजी सारस्वत उत्तर की ओर देवीलाल गुरावा, चान्दजी तांवणीयां,ओमजी सुथार की दुकान से पश्चिम की तरफ स्टेशन रोड पर मस्जिद तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 1765 है, जिसमें पुरूष मतदाता 902 है तथा महिला मतदाता 863 है।

वार्ड 15 में नेमचन्द डागा के नोहरे से दक्षिण नारायण राजपूत, महेश भवन होते हुए चांडक कुंवा तक तथा इससे पश्चिम तोलाराम जाट, छोगमल शर्मा (मास्टर जी) के मकान होते हुए दक्षिण की ओर शंकरलाल करनाणी तथा इससे पश्चिम लक्ष्मीनारायण छंगाणी होते हुए शिव सारस्वत तक इससे उत्तर की ओर गणेश सारस्वा, अमराराम सारस्वा से तोलाराम तांवणियां के मकान तक तथा इससे पूर्व सुशील मूंधडा, नोरंग चाहर के बाड़े से होते हुए नेमचन्द डागा के नोहरे तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता संख्या 594 है, जिनमें पुरूष मतदाता 305 है और महिला मतदाता 289 है।
इससे आगे 16 से 30 तक वार्ड की पूरी जानकारी पढें शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।