Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गुसाईंसर बड़ा स्टैंड पर रोडवेज बस पहुंची तो ग्रामीणों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा स्टैंड पर आज लूणकरणसर लाडनूं रोडवेज बस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बस का स्वागत किया। इस बस के चलने से क्षेत्र के कई गांव रोडवेज बस सेवा से जुड़ गए है। सरपंच सत्यनारायण ने प्रसन्नता जताते हुए सुबह सुबह श्रीडूगरगढ़ सहित कई गांवो से जुड़ाव के लिए अच्छा साधन मिल गया है। ड्राइवर व बस कंडक्टर का फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर कानाराम भादू, तोलाराम गोदारा, कालूराम गोदारा, सीताराम सारस्वत, टालीराम सारस्वत, जैसाराम खाती, तुलछीराम गोदारा, तोलूराम गोदारा, सुगनाराम मेघवाल, मालाराम मेघवाल, शिव गोदारा, शिव शर्मा, खुमाराम नायक, आसुराम गोदारा, तनसुखदास स्वामी, दुर्गा गोदारा, मुन्नीराम गोदारा, ताराचंद सारस्वत सहित अनेक युवा मौजूद रहें।


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज अंतिम दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकाय चुनाव में मतदान करना चाहते हैं और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आपके पास केवल आज का दिन शेष है। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के लिए जरूरी है। ऐसे में जिन पात्र लोगों ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें कि संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची में आपका नाम पहले से दर्ज तो नहीं है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। प्रपत्र-6 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आवेदन करते समय फॉर्म में दी गई जानकारी को ध्यान से भरना जरूरी है, ताकि नाम, जन्मतिथि और पते से संबंधित किसी तरह की त्रुटि न रहे। आवेदन के साथ उम्र और निवास का प्रमाण तथा हाल का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लगाना होता है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, बैंक या डाकघर की पासबुक, बिजली-पानी-गैस का बिल, पंजीकृत किराया अनुबंध या संपत्ति की पंजीकृत बिक्री विलेख में से उपयुक्त दस्तावेज निवास प्रमाण के रूप में दिया जा सकता है।