Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलवां में एक विवाहिता के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई एवं मामले के जांच अधिकारी रतनलाल ने आरोपी 21 वर्षीय युवक डेलंवा निवासी श्रवणराम पुत्र चुन्नीलाल जाट को गिरफ्तार किया था। एसआई रतनलाल बताया कि आरोपी गत 7 अगस्त को दिनदहाड़े पीडिता के घर में घुसाा एवं उसकी 1.5 साल की बच्ची के सामने ही चाकू दिखा कर दुष्कर्म किया। पीडिता के परिजन खेत गए हुए थे एवं आरोपी ने उसे अकेला देख कर वारदात को अजांम दे दिया। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल करवाया एवं बयान दर्ज किए। उसके बाद अनुसंधान करते हुए फरार चल रहे युवक को धर दबोचा है। आरोपी युवक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।