August 20, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। रेलवे द्वारा यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालाजी दादोजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर व प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज रेलसेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को अस्थाई ठहराव दिए जाने की जानकारी दी।
1. गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 10.51 बजे आगमन एवं 10.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 14.07 बजे आगमन एवं 14.09 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 23.39 बजे आगमन एवं 23.41 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 31.08.26 व 01.09.26 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 05.21 बजे आगमन एवं 05.23 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 व 01.09.26 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे आगमन एवं 09.31 बजे प्रस्थान करेगी।