Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। बहनोई के निधन की बैठक में छोटे बच्चे आपस में झगड़े और झगड़ा इतना बढ़ गया कि आए हुए रिश्तेदार आपस में भिड़ गए व जमकर मारपीट हुई।
मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने तक पहुंचा और परिवादी ने 10 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जगदीश पुत्र बस्तीराम वाल्मिकी निवासी धतेरा, नागौर ने राजूराम, रामेश्वरलाल, राकेश, विक्की, बबलू, सेठी, रामेश्वरलाल, रजत वाल्मिकी निवासी जसरासर, ओमप्रकाश, चंपालाल, हरिराम वाल्मिकी निवासी मैनसर के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका परिवार उसके बहनोई बीरमाराम के निधन पर बैठक में शामिल होने 25 जून 2026 को बरजांगसर आए। तभी वहां पर छोटे बच्चे आपस में खेलते खेलते झगड़ने लगे। झगड़ा रोकने परिवादी की पुत्रियां वहां गई और बच्चों को समझाकर झगड़ा रोकने के लगी। तभी आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी है।