Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 19 अगस्त 2026। कस्बे के गणेश मंदिर परिसर में बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के फोटोग्राफरों ने भाग लेकर फोटोग्राफी के महत्व और बदलते दौर में इसकी भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बालकिशन महर्षि, विशिष्ट अतिथि विनोद माली एवं गौरव लोधा मौजूद रहे। अतिथियों ने फोटोग्राफी को समाज और इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा फोटोग्राफरों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर दानाराम चौधरी ने कहा कि एक तस्वीर कई वर्षों बाद भी उस पुराने दौर की यादों को जीवंत रखने का काम करती है। बलबीर ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचना नहीं, बल्कि किसी घटना और भावना को सहेजने की कला है। अशोक बाना ने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में फोटोग्राफी के क्षेत्र में नए अवसर बढ़े हैं और युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफरों ने अपने अनुभव भी साझा किए। आयोजन का संचालन रणजीत पारीक ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।