Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। शहर के कालूबास में श्री ओसवाल पंचायत के तत्वावधान में भव्य जैन मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ श्री ओसवाल पंचायत परिसर से हुआ। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई कालूबास स्थित प्रस्तावित जैन मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में शिलान्यास के काम आने वाली शिला लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजों के साथ सुसज्जित रथ का मार्ग में जगह-जगह कस्बेवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। धार्मिक उत्साह के साथ अनेक मौजिज लोग यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद निर्धारित विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। मनोज कुमार हरण सिरोही द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास करवाया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान माणकचन्द एवं अशोक कुमार बैद सहित समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सामग्री एवं व्यवस्थाएं सुमेरमल एवं इन्द्रचन्द बोथरा, लूणकरणसर (मठराणी) का सहयोग रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं में पंचायत अध्यक्ष विनोद भादाणी, मंत्री कांतिकुमार पुगलिया एवं संयोजक अशोक कुमार बैद सहित पंचायत की पूरी टीम सक्रिय रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, धर्म और सामाजिक एकता का केंद्र भी बनेगा। समारोह में उपस्थित वक्ताओं एवं पंचायत पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य भंवरलाल दुगड़, सुरेन्द्र भादाणी, विजयराज सेठिया, तोलाराम पुगलिया, महेन्द्र मालू सहित कई समाज के मौजिज लोग शामिल हुए।