Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता पर गेस्ट लेक्चर, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में व्यावसायिक शिक्षा के तहत मंगलवार को वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर विशेष गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त कार्मिक गिरिराज जोशी ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की उपयोगी जानकारी दी।
जोशी ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बैंकिंग सेवाओं, यूपीआई, ऑनलाइन लेन-देन एवं साइबर सुरक्षा की बढ़ती उपयोगिता के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से छोटी उम्र से ही बचत की आदत विकसित करने, आय-व्यय का बजट बनाने तथा ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपाय भी सरल भाषा में समझाए। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान, बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। विद्यालय के प्राचार्य किशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ वित्तीय एवं डिजिटल व्यवहार की व्यावहारिक जानकारी देना भी जरूरी है। ऐसे गेस्ट लेक्चर विद्यार्थियों को जीवन में उपयोगी ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्होंने गिरिराज जोशी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी एवं कौशल मित्र गोवर्धन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक सुखाराम उपस्थित रहे।


भैरू धोरा मंदिर में 23-24 सितंबर को होंगे धार्मिक आयोजन, समिति ने शुरू की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित लखासर भैरू धोरा मंदिर में आगामी 23 व 24 सितंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर सोमवार शाम भैरू धोरा सेवा समिति की कार्यकारिणी बैठक मंदिर परिसर में हुई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत ने बताया कि 23 सितंबर को भव्य जागरण का आयोजन होगा वहीं 24 सितंबर को सुबह 10 बजे दरबार में 101 किलो रोटे के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। भोग के बाद मंदिर परिसर में दिनभर भंडारा चलेगा तथा सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में मंदिर परिसर में नवीन मुख्य द्वार एवं एक साइड की संपूर्ण दीवार के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में समिति अध्यक्ष सहित चांदरतन सेठिया, बनवारीलाल गोला, भरत सुथार, कन्हैयालाल गहलोत, श्यामसुंदर सुथार, गोविंद सुथार, भागीरथ सुथार, सीताराम सुथार, केऊमल सुथार, शांतिलाल पुगलिया, चम्पालाल सोनी, नरेश कुमार सोनी, धमेन्द्र दर्जी, नीरनाथ सिद्ध, गिरधारी तावणियां, शिवकुमार सोनी, बजरंगलाल नाई, पुजारी रामसा सेवग, महावीर जाट, प्रहलाद सुथार सहित जगदीश उपाध्याय, प्रेमसुख सोनी, मदनलाल भार्गव, पूनमचन्द नाई, भगवानाराम गोला, कैलाश सारस्वत सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।