August 18, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। क्षेत्र के गांव सत्तासर के जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्र भवन में 15 अगस्त को ओपीडी कक्ष की छत से मलबा गिरने व कार्मिक और मरीज के बाल बाल बचने के बाद सोमवार सुबह इसकी रसोई में अचानक छत का मलबा नीचे गिर पड़ी। यहां रहने वाली स्वास्थ्य कार्मिक उस समय रसोई में नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पुराना ये सरकारी भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने जान माल का नुकसान नहीं हो इसके लिए इसे शीघ्र ही जमींदोज करने की मांग प्रशासन से की है। रसोई की छत से मलबा गिरने से नीचे रखा रसोई का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी ने टाइम्स को बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र की जर्जरावस्था के बारे में आज सुबह प्रशासन व सार्वजनिक निर्माण विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। वहीं गांव की आबादी के बीच में ही अन्यत्र निजी भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए गए है। संभवत: उप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं गांव में नए स्थान पर एक दो दिन में ही सुचारू कर दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर उपस्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह गिरा छत से मलबा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 अगस्त को गिरा था ओपीडी कक्ष में मलबा, ग्रामीणों ने इसे जमींदोज करने की मांग उठाई।