Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। क्षेत्र में समरसता की अनूठी मिसाल कायम करने वाली एक खास खबर गांव लिखमीसर दिखणादा से आई है। गांव के विभिन्न समाजों के मौजिज एवं सम्मानित लोगों ने एक साथ एक जाजम पर बैठे और गांव में वीर तेजाजी महाराज एवं वीर बजरंग बली महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया। बैठक में मेघवाल, सांसी, भार्गव, गवारिया, राजपूत, नायक, स्वामी, प्रजापत, लुहार, नाई, सोनी एवं ढाढी समाज के साथ जाट समाज के डेलू, कूकना, भादू, तर्ड, खोड, बाना, रिन्टोड एवं ठोलिया गोत्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने आपसी सहमति से मंदिर निर्माण के इस पुनीत कार्य को सामूहिक सहभागिता से पूरा करने का संकल्प लिया।
रविवार शाम को गांव की आम गुवाड़ में सरपंच प्रतिनिध धूडा़राम डेलू की अध्यक्षता में सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मजबूत करने का संदेश देते हुए मंदिर निर्माण का सामूहिक निर्णय लिया गया। डेलू ने कहा कि ये संकल्प गांव में सामाजिक व धार्मिक सौहार्द को नई मजबूती देने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी एकजुटता की प्रेरणा देगा। ग्रामीणों ने वीर तेजाजी महाराज को सत्य, साहस एवं वचनबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि तेजाजी महाराज के आदर्श समाज को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं वीर बजरंग बली शक्ति, भक्ति, सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं। दोनों आराध्य देवों के मंदिर का निर्माण सर्वसमाज की सहभागिता से होना क्षेत्र में सामाजिक एकता की प्रेरणादायी मिसाल बनेगा। इस अवसर पर कालूराम डेलू, मोहन सिंह, रामकरण कूकणा, रामनारायण स्वामी, अमराराम मेघवाल, हेमाराम डेलू, डालाराम सांसी, राऊराम डेलू, रेवंतराम नायक, छोटू ठोलिया, सहीराम भादू, तारूराम तर्ड़, तारूराम सोनी, भोमाराम डेलू, भोमाराम लूहार, किशनलाल प्रजापत, लेखराम डेलू, गोपाल भार्गव सहित सभी जातियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी मौजिज ग्रामीणों ने सामूहिक संकल्प को पूरी निष्ठा से साकार करने का आह्वान किया।