




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। निकाय प्रमुखों के बाद आज निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकल रही है। प्रदेश भर में 10 नगर निगम के 855 वार्डों, 47 नगर परिषद के 2420 वार्डों, और 252 नगरपालिका के 6,960 वार्डो के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। दलों के प्रतिनिधियों को लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। वार्डों की लॉटरी के बाद स्थानीय चुनावी दावेदारों की तस्वीर होगी साफ, वार्ड आरक्षण के साथ पार्षद पद के दावेदारों का चुनावी गणित बदलेगा। श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों में एससी के कुल 4 वार्ड एससी ओपन 3, एससी महिला 1, ओबीसी 8, ओबीसी ओपन 5, ओबीसी महिला 3, ओपन कुल 28, अनारक्षित पुरूष 19, अनारक्षित महिला 9 सीटें है। इसी क्रम में बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में जिले की नगर निकायों के वार्डों की लॉटरी निकाली गई है। श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों की लॉटरी भी निकाल दी गई है। बता देवे पालिकाध्यक्ष का पद सामान्य होने से राजनीतिक हलकों में खासी तैयारियां जनरल वर्ग द्वारा शुरू कर दी गई है, अब वार्ड की लॉटरी पर ही प्रत्याशियों की नजरें टिकी है।
श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका वार्ड 1 एसी महिला के लिए पद होगा। वार्ड 2 ओबीसी, वार्ड 3 में सामान्य वार्ड 4 में ओबीसी, वार्ड 5 में सामान्य, वार्ड 6 में सामान्य महिला पर होगा, वार्ड 7 में सामान्य पद होगा, वार्ड 8 में एसी के लिए पद होगा, वार्ड 9 में सामान्य महिला पद होगा, वार्ड 10 में सामान्य महिला पद होगा, वार्ड 11 सामान्य महिला पद होगा, वार्ड 12 सामान्य होगा, वार्ड 13 ओबीसी महिला, वार्ड 14 सामान्य महिला वार्ड 15 सामान्य, वार्ड 16 ओबीसी, वार्ड 17 सामान्य वार्ड 18 ओबीसी महिला, वार्ड 19 एसी के लिए वार्ड 20 ओबीसी, वार्ड 21 सामान्य वार्ड 22 सामान्य वार्ड 23 सामान्य, वार्ड 24 सामान्य महिला, वार्ड 25 एसी के लिए, वार्ड 26 सामान्य महिला, वार्ड 27 सामान्य महिला, वार्ड 28 सामान्य, वार्ड 29 ओबीसी महिला, वार्ड 30 सामान्य, वार्ड 31 ओबीसी, वार्ड 32 सामान्य, वार्ड 33 सामान्य, वार्ड 34 सामान्य वार्ड 35 सामान्य, वार्ड 36 सामान्य, वार्ड 37 सामान्य, वार्ड 38 सामान्य, महिला वार्ड 39 , वार्ड 40 सामान्य में ये प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।




