Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 20.49.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां तनोट राय मंदिर दर्शन व ज्योत दर्शन के लिए याराना पैदल यात्री संघ देराजसर-दुलचासर की पांचवीं पैदल यात्रा 10 सितंबर 2026 को रवाना होगी। करीब 500 किलोमीटर लंबी इस धार्मिक यात्रा में संघ के श्रद्धालु विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए 22 सितंबर को तनोट माता के दरबार में पहुंचेंगे। यात्रा देराजसर-दुलचासर से प्रारंभ होकर जागेरी धाम श्रीकोलायत पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद संघ रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन करेगा। धार्मिक पड़ावों से गुजरते हुए यात्री 22 सितंबर को मां तनोट राय के दरबार में पहुंचकर ज्योत दर्शन करेंगे तथा क्षेत्र में शांति, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा की तैयारियों को लेकर संघ के अध्यक्ष भगवान नाई ने आम बैठक बुलाई। बैठक में 500 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा, व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा 1 सितंबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संघ के संस्थापक सदस्य डॉ. जेपी चौधरी ने बताया कि यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अध्यक्ष भगवान नाई ने संघ के वरिष्ठ सदस्य हंसराज महिया, मदनलाल भादू, गुलराज महिया, डॉ. जेपी चौधरी, नेताराम, गणेश भादू, मनोज नाई एवं केशराराम भादू के साथ यात्रा की व्यवस्थाओं एवं यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संघ के सदस्य सुनील शर्मा, शंकर भादू, सीताराम, मनोज भादू एवं मनीष भी उपस्थित रहे। वहीं संघ के मुख्य सदस्य जयनारायण शर्मा एवं गौरीशंकर सुथार प्रदेश से बाहर होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए तथा यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। यात्रा को लेकर संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।