August 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 17.49.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के अनूठे रंग देखने को मिले। धार्मिक स्थलों से लेकर आमजन के घरों तक राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता नजर आया। जागरूक नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में सहभागिता निभाई और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम का यह संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। अनेक नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती दी। लहराते तिरंगे ने पूरे अंचल में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास गणेश मंदिर के शिवालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ को पूनरासर बाबा के रूप में श्रृंगार किया गया। आरती और संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन रखा गया जिसमें पंडित कैलाश गुरावा संगीतमय सुंदरकांड किया। अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर आड़सर बास में स्वतंत्रता दिवस पर भगवान भोलेनाथ पर छाया देशभक्ति का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड पर स्थित भूतेश्वर मंदिर में तिरंग के रंग में सजाया भोलेनाथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीझूलेलाल मंदिर के चालीसा महोत्सव में शनिवार को नजर आया देशभक्ति का जोश, बच्चों ने दी सुदंर प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के सोमाणी परिवार ने शिव अभिषेक में देश के प्रति सम्मान प्रकट की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर आशीष फिलिंग स्टेशन पर कार्मिकों ने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का संगान किया। कार्मिकों ने तिरंगे को सलामी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील गली में रसोई घर टिफिन सेंटर पर चुन्नीलाल टाडा, रामनिवास महिया, प्रताप सिंह सोलंकी, अंशिका चौधरी, खुशहाली टाडा, प्रियांश चौधरी, यशिका चौधरी ने तिरंगा फहराकर देश के प्रति गौरव जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलालजी मंदिर में नन्हें देशभक्त ने फौजियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने सज धज कर प्रस्तुतियां देते हुए देशभक्ति का जोश दिखाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों को अभिभावकों ने देशभक्ति के भाव से जोडा़, तिरंगे के रंगों में सजाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर नजर आया स्वतंत्रता दिवस का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने फहराया और सलामी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली गली उमड़ा स्वतंत्रता दिवस का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर से गांव तक बच्चों ने साकार किया हर घर तिरंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिरंगा फहरा कर बच्चों ने दी सलामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक नागरिकों ने फहराए ध्वज, अमित ने जताया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों पर छाया स्वतंत्रता दिवस का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने दी सज धज कर प्रस्तुतियां।