August 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 09.55.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के दिन भाजपा द्वारा पार्टी के 8 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजको एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर प्रवासी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ एंव विशेष संपर्क प्रकोष्ठ में यह नियुक्तियां की गई है। इनमे से प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता अनिल जोशी को दी गई है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सक्रिय जोशी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई हुए है। वही जयपुर स्थित उनके आवास पर गत दिनों पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के स्वागत कार्यक्रम बाद से ही उन्हें प्रदेश राजनीति में बड़ा पद मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। जोशी को प्रदेश स्तरीय पद मिलने के बाद उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई है व पार्टी प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।