




श्रीदेव जसनाथजी धर्मशाला व लाइब्रेरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीदेव जसनाथजी धर्मशाला और श्रीदेव जसनाथजी लाइब्रेरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा व व्यवस्थापक मूलनाथ सिद्ध ने ध्वज फहराया व भारत माता का पूजन किया। लाइब्रेरी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का संगान किया व शहीदों की स्मृति में गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने देश की अखंडता व गौरव के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणाा दी। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। मूलनाथ ने सभी का आभार जताते हुए प्रसाद वितरण किया।

राम स्नेही सुपर मार्केट में व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम स्नेही सुपर मार्केट कपड़ा एसोसिएशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कटला के टॉप फ्लोर पर धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सांवरराम महिया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रामप्रताप गोदारा, सचिव कल्याण सिंह, मंत्री राजूराम भादू एवं कार्यक्रम आयोजक विजयपाल जाखड़ सहित व्यापारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सुखराम बाना, भंवरलाल जाखड़, महावीर जाखड़, सीताराम चोटिया, सीताराम गोदारा, जगदीश एवं राधेश्याम सहित मार्केट के समस्त व्यापारी भाइयों ने सहभागिता की। इस अवसर पर व्यापारियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।












