




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पुलिस थानों एवं पुलिस चौकियों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। समारोह में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

















