August 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.19.52 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दयानंद विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यायाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों और शानदार व्यायाम प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अवधेश स्वामी ने की। मुख्य अतिथि जेपीएस के संचालक कुंभाराम ‍घिंटाला रहे। शिवाजी विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक सुरेंद्र महावर तथा सूर्य पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भादरा से पधारे वरिष्ठ शिक्षक पवन रणवा, ज्ञानगंगा स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित खीचड़, आर्यश्री विद्यापीठ के संचालक अमित आर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अनुशासित व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में शाला प्रधानाध्यापक विनोद बेनिवाल ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।