Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 19.25.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं में शुक्रवार को सामाजिक न्याय के योद्धा कालूराम इंदलिया की 122वीं जयंती पर शहीद कालूराम स्मृति सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शहीद कालूराम इंदलिया सेवा समिति के बैनर तले आयोजित शिविर में पीबीएम ब्लड बैंक की रक्त संग्रहण टीम ने 308 यूनिट रक्त संग्रहण किया। टीम प्रभारी डॉ कालूराम पड़िहार ने आयोजकों का आभार जताया। आयोजक मंडल सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए सम्मान किया। शिविर में युवाओं व महिलाओं ने पीड़ित मानवता के लिए बढ़चढ़कर रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने शिक्षा पर जोर देते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़ ने शहीद कालूराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा नेता मगनाराम केडली ने अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामीणों से शहीद कालूराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर उनके मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही। शिविर में कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बीकानेर जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा, पूर्व सरपंच नवरत्न बादनूं‌, पूर्व सरपंच तोलाराम हुड्डा, नकोदेसर सरपंच तेजाराम, सहराजसर सरपंच प्रतिनिधि राजूराम चौहान, पांचू मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिक्षाविद् प्रेमदान चारण, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल बिदासारिया, चुन्नीलाल राजस्थानी, गणेश तालनिया, बसपा नेता कमल बापेऊ, एडवोकेट लाखन चौहान, जगदीश दासजी महाराज सांगलिया धूणी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदेश भर से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व प्रबुद्ध जन शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन नितेश इंदलिया ने किया।
समिति के अध्यक्ष खुमाराम इंदलिया ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों व कार्यकताओं सहित समिति सदस्यों का आभार जताया। शिविर में सचिव गोविन्दराम पंवार, कोषाध्यक्ष चंदूलाल मायल, प्राचार्य देवाराम इंदलिया, व्याख्याता देवीलाल इंदलिया, व्याख्याता ओमप्रकाश आजाद, कनिष्ठ सहायक मनोज इंदलिया, वाणिज्यिक सहायक छगन इंदलिया, भंवर चालिया, दीपाराम इंदलिया, लालचंद इंदलिया,  बाबूलाल इंदलिया सहित अनेक युवा सक्रिय रहें व अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाधनूं में आयोजित शिविर में पहुंचे अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्त संग्रहण टीम का किया सम्मान, सभी रक्तदाताओं का किया आयोजक समिति ने सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेताओं ने याद किया शहीद कालूराम इंदलिया के संघर्ष को, दी सामाजिक न्याय की प्रेरणा।