Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 13.44.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। सीएम के बीकानेर दौरे के दौरान सर्वाधिक हलचल बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हो रही है। यहां पुलिस सुबह से सक्रिय है और युवा नेताओं को ट्रोमा की मांग के चलते डिटेन किया जा रहा है। सेरूणा एसएचओ इमीचंद की अगुवाई में पुलिस दल ने युवा नेता डॉ विवेक माचरा को बीच रास्ते रोक लिया। माचरा लिखमीसर उत्तरादा में अग्निवीर योद्धा दिवंगत राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि में शामिल होने जा रहें थे और उन्हें सांवतसर के पास रोक लिया गया। माचरा ने उन्हें रक्तदान शिविर की जानकारी दी और पुलिस की गाड़ी माचरा की गाड़ी के पीछे रही। डॉ माचरा कार्यक्रम में है और बाहर पुलिस तैनात है। डॉ माचरा ने कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कहा कि ट्रोमा क्षेत्र की जनता का हक है और इस हक के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रोमा निर्माण शुरू नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। माचरा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इस कायराना कार्रवाई बताया। विदित रहें कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना, राधेश्याम सिद्ध, संतोष गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी युवाओं को पुलिस ने सुबह डिटेन कर लिया। वहीं माकपा के युवा नेता मुकेश ज्याणी भी पुलिस निगरानी में है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पल पल की सभी खास खबरों के लिए जुड़े रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज चैनल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ