Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिवधोरा के पास स्थित दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त को शाम 4:30 बजे विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने बताया गया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी व व्यायाम प्रदर्शन किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा कल होगा भव्य समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा कल, 15 अगस्त की सुबह नौ बजे नेहरू पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि सुबह 8:15 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे नेहरू पार्क, कालू बास में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि सहित विभिन्न गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावकगण शामिल होंगे। विद्यालय प्रबंधन ने नागरिकों से समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है।