Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ की अग्रणी सामाजिक संस्था एनवीपी (नागरिक विकास परिषद) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना को देशसेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।
शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित यह शिविर संस्था का 43वां रक्तदान शिविर होगा। शिविर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू होगा तथा दोपहर 3 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा। संस्थाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने रक्तदान को महादान बताते हुए क्षेत्र के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में योगदान दें और वर्ष में कम से कम एकबार रक्तदान अवश्य करें। शिविर की तैयारियों में संस्था उपाध्यक्ष राधेश्याम तापड़िया, मंत्री विजयराज सेवग, कोषाध्यक्ष बालचंद पांडिया, उपमंत्री सुरेश भादानी जुटे हुए हैं। वहीं संस्था के युवा सदस्य शिविर के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।