Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। इन दिनों महिला शक्ति के आर्थिक मामले में आत्मनिर्भर बनने की चाह अधिकांश युवतियों को रहती है। सरकारों का भी मानना है कि देश की आधी आबादी अपने स्किल डेवलपमेंट करें और आर्थिक रूप से मजबूत होकर देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाए। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के साथ ग्रामीण युवतियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस सबंध में आरसेटी निदेशक रूपेश कुमार में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाली युवतियों को आर्टिफिशियल ज्वैलरी व सॉफ्ट टॉय निर्माण का पूर्णतया निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाली सभी युवतियों को ईडीपी सर्टिफिकेट दिया जाए जाएगा जिसके माध्यम से वे बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए रियायती ऋण भी ले सकेंगी।
इस प्रशिक्षण में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक व अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण एंव अधिक जानकारी के लिए 8003498903,
9667646193,
9694880013 पर सम्पर्क किया जा सकता है व अपना पंजीयन करवाया जा सकता है। प्रशिक्षक शीतल स्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पहले बैच में मात्र 30 युवतियों का ही चयन किया जाएगा व पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाली युवतियों को 12 दिनों का प्रशिक्षण प्रतिदिन 10 बजे से 5 बजे तक लेना अनिवार्य होगा।