August 14, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। जयपुर में हुई लॉटरी में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का पालिकाध्यक्ष पद सामान्य ही रहा है। व इससे कयास लगाए जा रहे है कि लगातार दूसरी बार सामान्य पुरुष ही शहर की सरकार की कमान थामेगा। हालांकि सामान्य रही सीट में महिला या ओबीसी व अन्य वर्ग भी अपनी ताकत से अपनी दावेदारी कर तो सकता है लेकिन सामान्यतया ऐसा होता नही है। श्रीडूंगरगढ़ में पिछले 26 सालों की बात करें तो यहां 2000 से 2005 तक सामान्य महिला, 2005 से 2010 तक सामान्य, 2010 से 2015 तक ओबीसी, 2015 से 2020 तक सामान्य महिला एंव 2020 से 2026 तक सामान्य रहा है। क्षेत्र में दो बार सामान्य के बाद एक बार ओबीसी आया था व इस बार लगातार तीसरी बार भी सामान्य आने के कारण शहर के ओबीसी नेताओ में मायूसी छा गई है। इस हिसाब से शहर की सरकार वर्ष 2000 से 2031 तक के 31 सालों के समय मे केवल 1 बार ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

जानें बीकानेर व चुरू की सभी नगरपालिकाओं की लॉटरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदित रहे कि जिले में देशनोक व श्रीडूंगरगढ़ नागर्पिका ही सामान्य रही है। वही नोखा, खाजूवाला, लूणकरणसर ओबीसी व नापासर एससी महिला के लिए रिजर्व हुई है। वही पास में सुजानगढ़ नगर परिषद ओबीसी,नगरपालिका राजगढ़ ओबीसी, सरदारशहर ओबीसी महिला, साहवा ओबीसी रही है। वहीं चुरू जिले की नगरपालिका तारानगर, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर, बीदासर व चुरू नगर परिषद सामान्य रही है।