Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। पूनरासर हनुमानजी मंदिर में गुरुवार सुबह चांदी के श्रीराम दरबार के दोनों ओर चांदी के स्वास्तिक स्थापित किए गए है। स्थापना से पहले चांदी के छत्र व स्वास्तिक का पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजन के बाद बाबा से क्षेत्र में खुशहली व क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं की गई।
ये सेवा पडिहारा निवासी सुशीला देवी एवं हनुमानमल सुराणा ने संपन्न की। बारीदार पुजारी नथमल-सोहनलाल बोथरा की प्रेरणा से मंदिर में चांदी के छत्र एवं स्वास्तिक स्थायी रूप से स्थापित करवाए गए। मंदिर के पुजारी छतरसिंह, निर्मल, रणजीत, नीरज एवं अभिनंदन ने दानदाता परिवार का पूजन संपन्न करवाया व दंपती का सम्मान किया। इस अवसर पर पुजारी ट्रस्ट के मोतीलाल, पवन, हनुमान, ट्रस्ट मैनेजर राजू भादानी, पदमचंद दुगड़, धन्नी देवी, रमणीदेवी, शांति देवी, उर्मिला, सज्जन, ममता, मनीष स्वामी एवं कैलाश नाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहें। श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती संपन्न कर खूब जयकारे लगाए।