Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-12 at 20.15.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। श्रीझूलेलाल मंदिर में मंगलवार रात झूलेलालजी चालीसा महोत्सव के 27वें दिन समाज के संत साईं मुकेश आयोजन में शामिल हुए। साईं ने समाज के परिवारों में सिंधी संस्कृति का संरक्षण करने व अगली पीढ़ी को सिंधी संस्कार व मूल्यों की परंपरा निभाने की प्रेरणा देने की बात कही। उन्होंने झूलेलाल की महिमा का गान करते हुए अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। समाज के लोगों ने साईं सान्निध्य के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर मुरलीधर संगवानी ने सिंधी भजनों की प्रस्तुतियां दी जिन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। चालीसा महोत्सव के दौरान संगवानी की भजन सेवा के लिए साईं मुकेश ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बालिका मानवी थावानी ने सिंधु वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसकी सभी श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की। साईं ने मानवी का सम्मान किया और युवा रवि रिझवानी, जसवंत संगवानी ने उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बाहर से आए सभी अतिथियों का सिंधी पंचायत की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पंडित मनोज उपाध्याय ने आरती संपन्न करवाई व चिमनलाल लालवानी ने चंवर सेवा दी। आरती के बाद झूलेलाल माला, चालीसा पाठ, पल्लव व भोग के कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान गोरधनलाल खट्टानाणी परिवार ने सवामणी का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिला शक्ति, युवा, बुजुर्ग व बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।