Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के अवसर पर पूरे क्षेत्र में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और धर्म-कर्म से जुड़े विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। गांव-गांव में लोगों ने पौधे लगाए और धार्मिक स्थलों व गौशालाओं में हवन, पूजन एवं गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
1- बेनीसर गौशाला में लगाए पौधे, सिंह ने दी संरक्षण की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेणीसर स्थित गौशाला परिसर में वन विभाग एवं ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने गौशाला परिसर में पौधारोपण के लिए 51 पीपल के पौधे दिए। उन्होंने स्वयं एक पीपल और एक नीम का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता की। सिंह ने ग्रामीणों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पौधे लगाने व उनकी देखरेख करते हुए उन्हें वृक्ष बनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सिंह ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार का संकल्प दिलवाया।

2- दुलचासर गौशाला में हवन, गौपूजन और गौसेवा के हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के दुलचासर गांव में गोपाल गौशाला में हरियाली अमावस्या पर हवन अनुष्ठान और गौपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन संपन्न करवाया। इस दौरान यजमान छगनलाल मूंधड़ा, गोरीशंकर मूंधड़ा, भतमाल मूंधड़ा, शिवकुमार मूंधड़ा, बनवारीलाल मूंधड़ा, ओमप्रकाश मोहता, राजेशकुमार मूंधड़ा एवं हनुमान प्रसाद मूंधड़ा ने सपत्नीक आहूतियां दीं। गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि केदारमल मूंधड़ा (प्रवासी मुंबई), सीए योगेश मूंधड़ा, राजेंद्र सोनी (प्रवासी पुणे) के सहयोग से गौभंडारे का आयोजन किया गया। वहीं भागीरथ महिया, ओंकारमल मूंधड़ा दुलचासर ने फलों व हरी सब्जियां गौवंश को खिलाई। इस अवसर पर कोजाराम नायक, ओंकारमल रेगर, पप्पू रेगर एवं सूडसर ने गौसेवा की। महिला भजन-कीर्तन मंडली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। गौशाला समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


3- कोटासर में महारूद्राभिषेक, हवन व गौ भंडारे का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति के प्रांगण में हरियाली अमावस्या पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर सुबह 8 बजे विधि विधान से महारुद्राभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे हवन पजन का अनुष्ठान हुआ व इसके बाद महिला सत्संग मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाद गौशाला के अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल गौ भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें गौशाला के सभी गौवंश को हरा चारा, गुड़, व दलिया खिलाया गया। गौशाला समिति ने सभी सहयोगी व दानदाताओं का आभार जताया।


4- गुसाईंसर की श्रीकृष्ण गौशाला में बोथरा पुजारी परिवार ने दिया एक पिकअप अनाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर हनुमानजी मंदिर पुजारी परिवार ने गुसाईंसर बड़ा में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में एक पिकअप अनाज दान दिया। हनुमानजी मंदिर पुजारी नथमल सोहनलाल बोथरा परिवार के छतरसिंह, निर्मल बोथरा, रणजीत, नीरज व अभिनंदन ने अमावस्या के मौके पर गौशाला की गौमाताओं के लिए एक पिकअप अनाज दान दिया व गौशाला पहुंचाया। गौशाला समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि अमावस्या पर गौपूजन का आयोजन किया गया। अनेक दानदाताओं ने गौमाताओं को गुड़ खिलाया व हरा चारा भी दान दिया। स्वामी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।


5- मोमासर में गौवंश को खिलाया हरा चारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भोमियाजी सेवा समिति के युवाओं ने आपसी सहयोग से गौवंश को हरा चारा खिलाया। विदित रहें जागरूक व सक्रिय युवा समिति के माध्यम से नित्य गौसेवा से जुड़े हुए है। समिति द्वारा गौ ट्रॉमा सेंटर भी मोमासर में संचालित किया जा रहा है। जहां एक डॉक्टर भी नित्य अपनी सेवाएं दे रहें है और बीमार एवं वृद्ध गायों की देखरेख में सहयोग दे रहे हैं। समिति के सेवादार भी निरंतर गौसेवा में तत्पर तैयार खड़े रहते है।