Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कोटासर गौशाला में सोमवार रात दिव्य सत्संग का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण माह में शिवभक्तों में भक्ति व श्रद्धा का प्रवाह हो रहा है और श्रद्धालुओं द्वारा शिवभक्ति के अनेक आयोजन किए जा रहें है। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में हुआ बीती रात दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। महंत त्रिलोकदास जी महाराज के सान्निध्य में सत्संग संपन्न हुआ। महंत जी ने सत्संग की महिमा का गुणगान करते हुए सत्संग का महत्व बताया। कथा वाचिका देवी योगिताजी सत्संग में शामिल हुई। साध्वी ने भगवान शंकर की महिमा के अनेक वृतांत सुनाए। उन्होंने शिवशंकर की नित्य आराधना करने की प्रेरणा दी। वहीं सत्संग में प्रमुख भजन कलाकार तोलाराम सिनियला ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी। अन्य कलाकार ओमप्रकाश जाजड़ा दुलचासर, ओमप्रकाश ओझा, मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, मदनलाल जोशी कोटासर ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तिरस प्रवाहित किया। अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ से हिम्मतनाथ, संदीप सिंह, दुलचासर से राधाकिशन ओझा, विनोद कुमार तावनियां, गोविंदराम सेन, हरिओम सेन, श्रीभगवान सेन, अभिषेक सेन, प्रह्लाद सुथार, मनमोहन सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गौशाला समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। सत्संग में किशोरसिंह, मालसिंह, मोहनसिंह, रणवीरसिंह, नरपतसिंह, सुभाष जोशी, रामदयाल शर्मा, हरदास रामावत, मांगूसिंह राठौड़, करणी सिंह राठौड़ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल रहें।

सावन शिवरात्रि पर बेलपत्र का पौधा लगाकर संत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण मास शिवरात्रि के दिन मंगलवार सुबह सिंधी कॉलोनी स्थित हेमू कालाणी पार्क में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मुकेश संगवानी ने बताया कि सिंधी समाज के साईं मुकेशजी (जयपुर वाले) के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में साईं ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बेलपत्र के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर साईं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार हैं। उन्होंने प्रति व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण कर पेड़ बनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी सहित अनेक मौजिज समाज बंधु मौजूद रहें। युवाओं ने पार्क में अनेक स्थानों पर पौधे लगाए।

श्रीराम मंदिर में अघोरी स्वरूप में किया भोले का दिव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति सोमवार शिव मंदिरों में शिवशंकर की प्रतिमा को विभिन्न रूपों में श्रृंगारित किए जाने के आयोजन भक्तगण श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न कर रहें है। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर के शिवालय में सोमवार रात भोलेनाथ का अघोरी श्मशान वासी के रूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर समिति द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आरती व भजन कीर्तन में शामिल हुए।