August 11, 2026
WhatsApp Image 2026-08-10 at 21.15.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। क्षेत्र के गांव कीतासर में सोमवार को पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश देते हुए टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों से 551 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर राजूराम बिडासरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए पौधों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान छायादार व फलदार पौधे लगाए गए व स्कूल का पूरा स्टाफ खासा सक्रिय रहा।