


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। अखिल भारतीय किसान सभा सहित सहयोगी संगठनों के सदस्यों ने भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व सामूहिक गिरफ्तारियां दी।
पूर्व विधायक व अभाकिस के जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल महिया ने बताया के सभी किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन करते हुए देशभर में सदस्यों ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी है। संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए। महिया सेरूणा से समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए बस से रवाना हुए। सदस्यों ने कृषि उपज के मुक्त आयात की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की। महिया ने बताया कि इससे भारतीय कृषि, उद्योग, श्रमिकों के हितों सहित राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा। है। इसी के साथ संगठनों ने सभी फसलों के लिए C2+50% के आधार पर एमएसपी लागू करने, किसानों एवं दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए व्यापक ऋण माफी लागू करने, आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों को 25 लाख का मुआवजा दिए जाने, चारों श्रम संहिताओं को रद्द किए जाने, श्रमिकों के लिए 42 हजार प्रतिमाह का वैधानिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किए जाने, मनरेगा को मजबूत करते हुए 200 दिनों के रोजगार की गारंटी के साथ न्यूनतम 700 रूपए प्रतिदिन मजदूरी दिए जाने, विद्युत निजीकरण विधेयक वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनरस्थापना में उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम लागू किए जाने की मांगे रखी। इसी के साथ स्थानीय मांगें श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर उपजिला अस्पताल का निर्माण शुरू करवाया जाने, कृषि कुंओ को 8 घंटे बिजली दिए जाने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते मेडिकल व अन्य नशीले पदार्थों पर तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर रोक लगाए जाने की मांगे उठाई। इस दौरान प्रदर्शन कमें कांग्रेसी नेता मदनगोपाल मेघवाल, अभाकिस के जिलाध्यक्ष लालचंद लूणकरणसर सहित जिले भर से संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।






