


श्रीडूंगरगढ़ में निकली तिरंगा बाइक रैली, लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत सोमवार को नगरपालिका प्रशासन की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनप्रतिनिधि, पालिकाकर्मी शामिल हुए। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’के नारे लगाए। दोपहर में नगरपालिका कार्यालय से रवाना हुई बाइक रैली झंवर बस स्टैंड, गौरव पथ, मुख्य बाजार स्थित जीव जतन पालिका, टैक्सी स्टैंड एवं घुमचक्कर होते हुए पुन: नगरपालिका पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा शामिल हुए। अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने अभियान को लेकर व्यवस्थाओं के दिशा निर्देश दिए। रैली में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद भरत सुथार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, श्यामसुंदर पारीक, पवन इन्दौरिया, सत्यनारायण नाई, दिलीप गुर्जर, कन्हैयालाल गुरावा सहित पालिकाकर्मी मौजूद रहें।

धर्मास में युवाओं ने लगाए पौधे, लिया पालन का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में बरसात के मौसम में जागरूक युवा व नागरिकों द्वारा पौधारोपण के कार्य किए जाते है। सोमवार को गांव धर्मास में सक्रिय युवाओं ने सार्वजनिक जगह पर पौधारोपण किया। इस दौरान गांव के युवा छगनाराम नाई, मदनलाल स्वामी, गोविंद स्वामी, सुखराम जाखड़, रामदेव डूडी, रविन्द्र स्वामी, राकेश गोदारा, हेतराम जाखड़, मामराज जाखड़ मौजूद रहें। युवाओं ने इन पौधों को पेड़ बनने तक संभालने का संकल्प लिया।





