Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। रविवार को अंचल में अच्छी बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ शहर में 35 एमएम बरसात हुई और इस बरसात के बाद निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी करवाई। बारिश रुकने के बाद बाजार क्षेत्र में जमा पानी की निकासी करवाई गई। पालिका के अनुसार बारिश रुकने के करीब 1 से 1.5 घंटे के भीतर यहां जल निकासी का कार्य पूरा कर लिया गया। वहीं बिग्गा बास और कालू बास क्षेत्र में कुछ मकानों में पानी भरने की सूचना मिलने पर पालिका प्रशासन ने पानी के टैंकर लगाकर तत्काल जल निकासी करवाई और प्रभावित घरों को सुरक्षित किया। शहर के जोहड़े से पानी की निकासी के लिए लगाए गए बूस्टरों के सुचारू संचालन को लेकर भी पालिका ने व्यवस्था की। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आए। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से बरसात के दौरान नालों में कचरा नहीं डालने तथा जलभराव या अन्य समस्या होने पर तत्काल पालिका कार्यालय को सूचना देने की अपील की है।