August 10, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदसय के रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए है। महासभा के कार्यसमिति सदस्य के पद पर पूर्वोत्तर से एक पदाधिकारी का चयन किया जाता है। ऐसे में सत्र 2026-29 के लिए रविवार को संपन्न हुए चुनाव में राठी को सदस्य चुना गया। ओमप्रकाश राठी के सामने देरगांव के बसंत कांकाणी ने चुनाव लड़ा। राठी को कुल 25 में से 19 मत प्राप्त हुए व कांकाणी को 5 मत मिले, वहीं एक वोटर अनुपस्थित रहा। राठी ने समाज के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।
महासभा के 31वें सत्र के लिये पूर्वोत्तर प्रदेश से जोराहाट प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़ निवासी ओमप्रकाश राठी के चुनाव होने पर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल छा गया है। माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष संजय करनाणी, जिला मंत्री श्रीभगवान चांडक, श्रीडूंगरगढ़ सभा अध्यक्ष नारायण कलाणी, मंत्री भैरुंदान मोहता, महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी, देवकिशन सोमानी व श्रीकांत झंवर सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।