August 10, 2026
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.08.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। सावन के बादल प्रदेश भर में रविवार सुबह से बरस रहें है। जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम करीब चार बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर व आस पास के इलाकों में जमकर बरसात शुरू हुई। करीब एक घंटे में शहर के मुख्य बाजार की गलियों में पानी भर गया है। गांव कितासर, रीड़ी, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर में अच्छी बरसात हुई है। कल्याणसर पुराना के आस पास भी तीन चार अंगूल बरसात हुई। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बरसात की संभावना जताई है। वहीं 12 से 14 अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक और रूक रूक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर रोड पानी से हुई लबालब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड पर भरा पानी। (फोटो-सोवित मोदी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में निचले घरों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास की गलियों में पानी की चादर सी चली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के पास भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में कई गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर गांव में जमकर बरसे बादल, स्कूल के आगे भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा की आथुनी रोही में बरसे बादल। (फोटो-दशरथ सिंह)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में अच्छी बरसात हुई। (फोटो-श्रवण जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में करीब चार अंगूल की हल्की बरसात हुई।