Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

झूलेलाल चालीसा महोत्सव में भक्ति के साथ सांस्कृतिक समारोह संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलालजी मंदिर में चल रहें झूलेलालजी चालीसा महोत्सव के 23वें दिन शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा रवि रिझवानी ने बताया कि कार्यक्रम में भजन संध्या, झूलेलाल माला व चालीसा पाठ के बाद रोमांचक व मनमोहक प्रस्तुतियां हुई। सागर भावनानी की अगुवाई में नीशा लालवानी, परिधि मोरवानी, भारती, नीशा, अंजली, सोनिया, सपना, शिल्पा, जीविका व कोमल ने शानदार डांडिया प्रस्तुति दी। मानवी थावानी की नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भूमि गुरनाणी ने भजन प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। संत कंवरराम मंडली के निखिल रिझवानी ने भजन प्रस्तुति दी व कृष्णा गुरनाणी ने ढोलक संगत से साथ दिया। मीना बोधिजा ने प्रभावी संचालन करते हुए कार्यक्रम को बांधे रखा। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


तेरापंथ भवन में मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन में मंगल भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपासिका विनोद देवी सुराणा (लुधियाना) एवं तारा देवी जैन (हुबली) की उपस्थिति में णमोकार महामंत्र के जाप से हुआ। मंगलाचरण पुष्पादेवी पटावरी एवं किरण देवी पटावरी ने किया। कार्यक्रम में जैन सभा, अणुव्रत समिति, महिला मंडल एवं सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगंतुक उपासिका बहनों का मंगल भावना गीतों के माध्यम से स्वागत किया गया। उपासिका विनोद देवी सुराणा एवं तारा देवी जैन ने अपने मोमासर प्रवास के अनुभव एवं संस्मरण साझा करते हुए प्रवास के दौरान मिले आत्मीय सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उपासिका बहनों के अनुभवों को रुचिपूर्वक सुना। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुमन बाफना ने किया। इस अवसर पर समाज के श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता रही।