Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में कालूबास स्थित श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को कानूनी अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में मुख्य वक्ता पैरा-लीगल वालंटियर (PLV) बलराम बेनीवाल ने कहा कि कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता ही व्यक्ति की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बाल एवं महिला अधिकारों के संरक्षण, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार, घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम तथा नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस दौरान बेनीवाल ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी बताई। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा विधिक सेवा हेल्पलाइन 15100 के उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ लेकर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुरक्षा थेपड़ा ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कांति प्रकाश ने विधिक जागरूकता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में विद्यालय के स्टाफ सदस्य रंजीत नाई, उर्मिला जैन, रेणु स्नेही, प्रमोद कुमारी, मैना प्रजापत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।