Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। शहरवासियों को अब घर जैसा स्वादिष्ट, ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘रसोई घर टिफिन सेंटर’ ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। तहसील वाली गली में टाडा हाऊस में स्थित इस टिफिन सेंटर में उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं बाहर से आए लोगों को घर जैसा भोजन आसानी से मिल रहा है। टिफिन सेंटर के संचालक चुन्नीलाल टाडा ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को स्वच्छता, गुणवत्ता और घर जैसा स्वाद उपलब्ध कराना है। यहां प्रतिदिन ताज़ी सब्जियां, गरमा-गरम रोटियां, दही, सलाद एवं अचार के साथ पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है। भोजन पूरी तरह स्वच्छ वातावरण में बनाया जाता है, जिससे ग्राहकों को स्वाद के साथ गुणवत्ता का भी भरोसा मिलता है।
टाडा ने बताया कि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मात्र 40 रूपए में पौष्टिक नाश्ता, दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच तथा शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मात्र 100 रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए वहीं बैठकर भोजन करने की सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ-साथ घर एवं कार्यालय तक टिफिन की होम डिलीवरी सुविधा भी उपलब्ध है। संचालक ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में हर किसी को समय पर शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने एक बार रसोई घर टिफिन सेंटर पर पहुंचकर भोजन का स्वाद लेने व टिफिन सेवा का लाभ उठाने की अपील की। इच्छुक व्यक्ति 9610716701 या 9950215013 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।