


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। क्षेत्र के संगीत प्रेमियों एवं उभरती प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास में भैरूंजी मंदिर के पास ‘काका म्यूजिक एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ हे गया है। एकेडमी में गायन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बच्चों, युवाओं और संगीत के शौकीनों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण संगीत शिक्षा मिल सकेगी। एकेडमी के संचालक पुरुषोत्तम सारस्वत (काका) ने बताया कि यहां शास्त्रीय, सुगम, राजस्थानी लोकगीत, भजन, गजल एवं बॉलीवुड गायन के साथ-साथ गिटार, हारमोनियम, कीबोर्ड, तबला, ढोलक, मेलोडिका, डीजेम्बे, कांगो एवं क्लैपबॉक्स (काजोन) सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी एवं सीसीटीवी क्लासरूम, प्रमाणित डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स, स्टेज परफॉर्मेंस के अवसर तथा मासिक संगीत सभा जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी रहेंगी। प्रशिक्षण बच्चों एवं बड़ों दोनों के लिए उपलब्ध रहेगा। एकेडमी का शुभारंभ 3 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के शूरवीर मोदी ने किया। इस दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें। संचालक ने सभी का आभार जताते हुए संगीत सीखने के इच्छुक लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी संगीत यात्रा शुरू करने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए 94623 77832 पर संपर्क किया जा सकता है।








