August 7, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। बिजली आपूर्ति सुधारने में सक्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से समंदसर जीएसएस पर 2 नए पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हुए है।

विधायक सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार समंदसर गांव की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक के प्रयासों के तहत जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने 33/11 केवी समंदसर जीएसएस पर स्थापित 2×3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों को बढ़ाकर 2×5 एमवीए किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक सारस्वत ने बताया कि समंदसर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विद्युत भार, कृषि कनेक्शनों की संख्या तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा विभाग एवं जोधपुर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि दो नए 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगने से समंदसर गांव सहित आसपास के कृषि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय होगी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी, वोल्टेज में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के समय निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सेवा का लाभ मिलेगा। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस खबर से ग्रामीणों में ख़ुशी कि लहर है तथा ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का आभार जताया |